'सर जी पास करा दो, वरना लड़के वाले तोड़ देंगे शादी'
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 10वी और 12वीं की परीक्षा खत्म हो चुकी है। अब परिणाम आने का वक्त हो गया है। कॉपियों की जांच चल रही है, लेकिन कॉपियों की जांच के दौरान शिक्षकों को सवालों के जवाब के अलावा छात्रों की अजीबों-गरीब संदेश मिल रहे हैं। टीचर्स के मुताबिक छात्र परीक्षा में पास कराने के लिए गुहार लगा रहे हैं।

उत्तरपुस्तिकाओं में शिक्षकों को प्रश्नपत्र के उत्तर के अलावा पास कराने के लिए प्रार्थनाएं, धमकियां सब मिल रहे हैं। कॉपियां जांचते वक्त एक टीचर को यह मेसेज एक स्टूडेंट की कॉपी के आखिर में लिखा हुआ मिला, ‘जून में मेरी शादी फिक्स हो गई है, मेरी शादी से पहले रिजल्ट आ जाएगा, ऐसे में आपसे गुजारिश है कि मुझे पास कर दीजिए। अगर मैं फेल हुई तो लड़के वाले शादी तोड़ देंगे।
इतना ही नहीं शिक्षकों को धमकी मिल रही है अगर आपने मुझे फेल किया तो मैं खुदकुशी कर लूंगा और भूत बनकर तुम्हें डराऊंगा। कुछ कॉपियों में तो एग्जामिनर को लुभाने के लिए नोट चिपकाए मिले है। कुछ कॉपियों में तो स्टूडेंट्स ने अजीब गालियां लिखी हुई थीं।












Click it and Unblock the Notifications