डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे की कार का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश कुमार मौर्य का आज एक्सीडेंट हो गया। यूपी के जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर बाईपास के पास योगेश मौर्य के बेटे की फॉर्च्यूनर कार ट्रैक्टर से टकरा गई।
लखनऊ, 26 मार्च। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश कुमार मौर्य का आज यानी शनिवार को एक्सीडेंट हो गया। यूपी के जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर बाईपास के पास योगेश मौर्य के बेटे की फॉर्च्यूनर कार ट्रैक्टर से टकरा गई। हालांकि इस हादसे में योगेश बाल-बाल बच गए। सूचना पाकर कालपी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
Recommended Video
UP के Dy CM Keshav Prasad Maurya के बेटे योगेश कुमार की गाड़ी का एक्सीडेंट | वनइंडिया हिंदी













Click it and Unblock the Notifications