प्रेमिका की ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने खुद को गोली से उड़ाया, पिता ने कहा- बहुत परेशान करती थी वो

Recommended Video

    लखनऊ में युवक ने पिता की राइफल से खुद को मारी गोली

    लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में एक छात्र ने अपने पिता की लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज से कैंप में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर ने बताया कि मृतक के पिता ने एक युवती पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर के आधार पर युवती के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

    depressed with girlfriend blackmailing youth shot himself

    क्या है पूरा घटनाक्रम

    जानकारी के अनुसार, घटना गाजीपुर थाना क्षेत्र की है। द्वारिकापुरी निवासी झल्लर सिंह ने बताया कि उनके पुत्र अभिषेक सिंह (19) ने सोमवार दोपहर करीब 12 बजे उनकी लाइसेंसी राइफलसे अपने कमरे में गोली मारकर आत्महत्या कर कर ली। घटना के समय घर पर कोई नहीं था, अभिषेक ने कमरा बंद करके खुद को गोली मारी थी। गोली की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। वहीं, जब तक परिजन घर पहुंचे तब तक अभिषेक दम तोड़ चुका था। आनन-फानन में घरवाले बेटे को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता का आरोप है कि उनके बेटे को उसकी प्रेमिका काफी परेशान करती थी, जिसकी वजह से अभिषेक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपों के आधार पर मिली तहरीर के आधार पर प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    depressed with girlfriend blackmailing youth shot himself

    बेड पर पड़ा था शव

    एसएचओ के मुताबिक, अभिषेक किसी बात को लेकर परेशान था। इंदिरा नगर सेक्टर 11 में रहने वाली लड़की उसे बात करने को लेकर ब्लैकमेल कर रही थी। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर ने बताया कि मृतक आईटीआई का छात्र था। मृतक के पिता सीएमएस गोमतीनगर में कार्यरत हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले बेटे अभिषेक का एडमिशन एसएमएस कॉलेज में डिप्लोमा के लिए आईटीआई के लिए कराया था। जिस वक्त घटना हुई उस समय मृतक का भाई आशुतोष सिंह घर पर ही मौजूद था। पुलिस प्रेमिका की तलाश कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+