मुझे है यकीन पूरे बहुमत से दिल्ली में बनेगी बीजेपी की सरकार: राजनाथ
लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का भरोसा जताया। राजनाथ ने अपने संसदीय क्षेत्र में संवाददाताओं से कहा कि पार्टी को राष्ट्रीय राजधानी में स्थिरता और विकास के लिए भारी बहुमत से अपनी जीत का भरोसा है। उन्होंने इससे पहले लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई।

राज्य में मौजूदा कानून एवं व्यवस्था के हालात के बारे में पूछे जाने पर राजनाथ ने कहा कि स्थिति गंभीर है और इस पर विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है। उन्होंने रेलवे राज्य मंत्री मनोज सिन्हा का इस नई रेलगाड़ी की शुरुआत पर आभार जताया।
रेलगाड़ी की शुरुआत से संबंधित कार्यक्रम की व्यवस्था से खुश सिन्हा ने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए 1.5 लाख रुपये के पुरस्कार की घोषणा की। उन्होंने कहा कि महीने के अंत में पेश होने वाले रेलवे बजट में लखनऊ के लिए काफी कुछ होगा। सिन्हा ने कहा, "कई सारी चीजें होनी हैं, लेकिन मैं अभी इसका खुलासा नहीं करूंगा।"












Click it and Unblock the Notifications