सीएम आवास के बाहर दंपत्ति ने खाया जहरीला पदार्थ, महिला पत्रकार पर ब्लैकमेल करने का आरोप

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के पास उस समय हड़कप मच गया जब उन्नाव से आए पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। पत्नी की हालात गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने महिला को ट्रामा सेंटर भेज दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

couple attempts extreme step in front of cm house in lucknow

क्या है पूरा मामला

आत्महत्या की कोशिश करने वाले शैलेन्द्र तिवारी ने बताया, मैं अपनी पत्नी के साथ कुछ दिन पहले बिठूर पिकनिक मनाने गया था। हमारे साथ करीब 5 लोग थे, जिनमें से एक ट्रेनिंग करने वाली महिला पत्रकार भी थी, जिसे मेरी पत्नी ने रुपए उधार दे रखे थे। महिला पत्रकार ने हम लोगों के नहाते समय कुछ आपत्तिजनक फोटो खींच लिए थे। मेरी पत्नी ने जब पत्रकार से अपने पैसे वापस मांगे तो उसने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने कहा कि पैसा भूल जाओ और मुझे और पैसा दो, नहीं तो मैं तुम्हारी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगी।

पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

मेरी पत्नी ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच मारपीट हो गई। इसके बाद महिला ने हमारी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस में इसकी शिकायत की तो दूसरी तरफ से उस महिला ने हमारे 2 लोगों के खिलाफ रेप की थाने में तहरीर दी थी। आरोप है कि पुलिस ने दंपति की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। परेशान होकर दंपति लखनऊ पहुंचे और डीजीपी कार्यालय गए, जहां पर डीजीपी से मुलाकात नहीं हुई। फिर मुख्यमंत्री आवास आए और मुख्यमंत्री से मिलने का प्रयास किया, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो पाई, जिसके बाद पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ पी लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+