Amarmani Tripathi: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बोले- बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का दिखावा कर रही सरकार
अमरमणि त्रिपाठी की रिहाई को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बीेजेपी सरकार पर निशाना साधा है।
Amarmani Tripathi: उत्तर प्रदेश में अपने समय में बहुचर्चित रहे मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में आरोपी अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि शुक्रवार को शाम रिहा हो रहे हैं। उनकी रिहाई को लेकर अब यूपी का सियासी पारा गरम हो गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अमरमणि की रिहाई को गलत बताते हुए कहा है कि इससे समाज में एक गलत संदेश जाएगा।

बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ का नारा दिखावा
कवयित्री मधुमिता हत्याकांड में पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी की रिहाई पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि, यह सब सरकार के इशारे पर ही हो रहा है। बिना सरकार की सहमति के ये कैसे संभव है। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का इनका नारा मात्र दिखावा है। ऐसे लोग जो बच्ची की हत्या जैसे जघन्य मामले में बंद हैं उनको छोड़ने से समाज में क्या संदेश जाएगा।
अजय राय ने कहा कि,
जघन्य अपराध में शामिल लोगों को रिहा नहीं किया जाना चाहिए। इससे समाज में गलत संदेश जाएगा। मैं इस कदम की निंदा करता हूं।जो पार्टी 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का नारा लगाती है, वह इसमें शामिल लोगों को रिहा कर रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
अमरमणि के समर्थकों में खुशी की लहर
दरअसल अमरमणि की रहाई को लकर उनके महराजगंज के नौतनवां स्थित आवास पर भारी संख्या में समर्थकों का उत्साह देखने योग्य है। लोग एक दूसरे को मिठाई खिला रहे हैं और आतिशबाजी का क्रम बना हुआ है। आखिर ऐसा क्या है जो अमरमणि समर्थकों में इतने लोकप्रिय हैं? जेल में रहने के बाद भी क्षेत्र में उनका दबदबा कभी कम नहीं हुआ। सत्ता में कोई भी पार्टी रही हो लेकिन अमरमणि का रसूख कभी कम नहीं हुआ।
#WATCH | Lucknow: UP Congress chief Ajay Rai on the release of former minister Amarmani Tripathi and his wife in poetess Madhumita murder case.
"...Those involved in heinous crime should not be released. This will send a wrong message to the society...I condemn this move...The… pic.twitter.com/bQ49M5aU9l
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 25, 2023
अमरमणि का राजनीति में रहा दबदबा
अमरमणि त्रिपाठी का राजनीति में अच्छा खासा दबदबा रहा। क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता देख सभी पार्टियों ने उन्हें महत्व दिया। उनका भाजपा,सपा, बसपा व कम्युनिस्ट सभी पार्टियों में ऊंचा कद रहा है। अमरमणि त्रिपाठी के राजनीतिक करियर की शुरुआत विधायक हरीशंकर तिवारी के साथ हुई थी।
कई सरकारों में रहे मंत्री
2001 में अमरमणि त्रिपाठी भाजपा सरकार में मंत्री थे। मुलायम सरकार में सपा के साथ रहे। इसके बाद बसपा के हो गए। बसपा में वह मंत्री थे। वह नौतनवां विधानसभा से लगातार कई बार विधायक रहे।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications