लखनऊ न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

खत्म हो सकती है अदिति सिंह की विधायकी, आराधना मिश्रा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष को दिया नोटिस

Google Oneindia News

लखनऊ। कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने रायबरेली सदर सीट से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह की सदस्यता समाप्त करने के लिए उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को नोटिस दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह नोटिस यूपी सदस्य दल परिवर्तन की निर्भरता नियमावली 1987 के तहत नोटिस दिया है। बता दें कि 2 अक्टूब को कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र के बहिष्कार का व्हिप जारी किया था। लेकिन अदिति सिंह ने विधानसभा सत्र में शामिल होकर सभी को चौंका दिया था। जिसके बाद पार्टी की तरफ से उन्होंने कारण बताओ नोटिस जारी हुआ था।

शादी के बाद हुई कार्यवाही

शादी के बाद हुई कार्यवाही

हाल ही में अदिति सिंह की शादी पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सैनी के साथ हुई है। शादी के फौरन बाद कांग्रेस पार्टी की तरफ से यह कार्यवाही की गई। हांलाकि कांग्रेस ने अदिति सिंह को कारण बताओ नोटिस भी दिया था और उसके बाद रिमाइंडर भी भेजा था। हालांकि इसपर विधायक अदिति सिंह का कहना था कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला।

निष्कासित नेताओं ने कहा-MLA अदिति के खिलाफ कार्रवाई की हिम्मत नहीं

निष्कासित नेताओं ने कहा-MLA अदिति के खिलाफ कार्रवाई की हिम्मत नहीं

दरअसल कांग्रेस पार्टी की अनुशासन समिति ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 10 वरिष्ट नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया. कांग्रेस पार्टी से निकाले गए नेताओं ने सोमवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फेंस के दौरान उन्होंने यूपी कांग्रेस पर आरोप गंभीर आरोप लगाया। निष्कासित नेताओं ने कहा कि अनुशासनहीनता के मामले में रायबरेली की विधायक अदिति सिंह के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई। माना जा रहा कि इस आरोप के बाद ही कांग्रेस विधानमंडल दल नेता ने अदिति सिंह सदस्यता समाप्त करने के लिए उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को नोटिस दिया है।

क्या है मामला

क्या है मामला

महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर आहूत उत्तर प्रदेश विधान मंडल के विशेष सत्र के बहिष्कार के बावजूद कार्यवाही में शामिल होने पर कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह को कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने अनुशासन तोड़ने का नोटिस भेजा था। पार्टी का कहना था कि दो अक्टूबर को विधायकों को व्हिप जारी कर सदन की कार्यवाही का बहिष्कार करने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद भी रायबरेली से पार्टी की विधायक अदिति सिंह ने सदन की कार्यवाही में न केवल हिस्सा लिया वरन सदन को संबोधित भी किया। यह अनुशासनहीनता है। उन्होंने कहा कि दो दिन में जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इस पर अदिति सिंह का कहना था कि पार्टी मेरे निर्णय को किसी भी रूप में ले। पार्टी जो भी निर्णय लेगी, मुझे स्वीकार होगा। हालांकि अभी तक अदिति सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।

Comments
English summary
Congress party action against MLA Aditi Singh from Rae Bareli
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X