प्रियंका का योगी सरकार पर तंज, सेंगर को संरक्षण और संगीत सोम के मुकदमे हटाने से कैसे डरेंगे अपराधी

लखनऊ। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद भाजपा के तमाम नेताओं के ऊपर चल रहे मुकदमों को वापस लेने की प्रक्रिया चल रही है। नेताओं पर लगे मुकदमों को वापस लेने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अब योगी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कोर्ट-कचहरी अब कुछ नहीं। भाजपा की है सरकार तो अपराधियों को डर काहे का?

congress leader priyanka gandhi targets yogi adityanath govt

प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट
योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि, 'कोर्ट-कचेहरी अब कुछ नहीं। भाजपा की है सरकार तो अपराधियों को डर काहे का? कुलदीप सिंह सेंगर को संरक्षण दिया जाएगा। संगीत सोम से मुकदमे हटा दिए जाएंगे। तो अपराधी डरेंगे कैसे?

क्या है मामला
प्रदेश सरकार के विशेष सचिव राम बिलास सिंह ने मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मेरठ और गौतमबुद्धनगर जनपदों से रिपोर्ट मांगी है। जिसके बाद संबंधित थाने, एसएसपी, अभियोजन और जिला प्रशासन इसे तैयार करने में जुट गए हैं। शासन ने सभी मामलों में अपराध की धाराएं, न्यायालय का नाम, वाद के तथ्य, वादी की चोटों का विवरण, विवेचना के दौरान बरामदगी, न्यायालय में मुकदमे की वर्तमान स्थिति, क्रास केस की स्थिति पूछी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+