अजय लल्लू ने कार्यकर्ताओं के साथ निकाला मार्च, उठाई अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त करने की मांग
अजय लल्लू ने कार्यकर्ताओं के साथ निकाला मार्च, उठाई अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त करने की मांग
लखनऊ, 16 दिसंबर: लखीमपुर खीरी कांड में एसआईटी की जांच रिपोर्ट में हुए खुलासे के बाद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्त करने की मांगी और तेज हो गई है। इसी क्रम में विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। बता दें, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा जीपीओ गांधी प्रतिमा से लेकर विधानसभा तक मार्च निकाला।
Recommended Video

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि जब तक अजय कुमार मिश्रा उर्फ टेनी को बर्खास्त नहीं किया जाएगा। इस मुद्दे को बाहर भी उठाएंगे और विधानसभा में भी उठाएंगे। इस लड़ाई को मज़बूती से अंजाम तक पहुंचाएंगे। बता दें, लखनऊ में विधानसभा मार्ग पर विधान भवन के ठीक सामने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेस नेता प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने कांग्रेस विधायकों से बदसलूकी की और मार्च रोकने की कोशिश भी की।
इस दौरान अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रधानमंत्री का लाइट, एक्शन और कैमरा अभी तक शूटिंग कर रहा है। ये स्पष्ट करता है कि यह सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। लल्लू ने कहा कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी किसानों को न्याय दिलाने, अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्त की मांग को लेकर लोकसभा में चर्चा करना चाहते थे राहुल गांधी। सदन में चर्चा से सरकार भाग रही है। आखिर कौन सी परस्थिति है कौन सा कारण है कि जो उन्हें सरकार बचा रही है।












Click it and Unblock the Notifications