कमलेश तिवारी मर्डर: पत्नी ने बिजनौर के इमाम के खिलाफ दी तहरीर, सिर पर रखा था 51 लाख का इनाम

लखनऊ। कमलेश तिवारी हत्याकांड मामले में पत्नी ने कमलेश के सिर पर 51 लाख का इनाम रखने वाले अनवरुल हक समेत दो अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। बता दें, पैगंबर मोहम्मद साहब पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर बिजनौर में जमीयत शाबाबुल इस्‍लाम के जनरल सेक्रेटरी मौलाना अनवरुल हक ने कमलेश तिवारी के सिर पर 51 लाख रुपए का इनाम रख दिया था।

दिनदहाड़े हत्या से फैली सनसनी

दिनदहाड़े हत्या से फैली सनसनी

हिंदू महासभा के पूर्व अध्यक्ष कमलेश तिवारी की शुक्रवार को दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। हमलावर कमलेश को फोन कर उसने मिलने पहुंचे थे। घर में पहले दोनों हमलावरों ने चाय पी, फिर मिठाई के डिब्बे से तमंचा और चाकू निकलकर कमलेश को मौत के घाट उतार दिया।

कैसे चर्चा में आए थे कमलेश तिवारी?

कैसे चर्चा में आए थे कमलेश तिवारी?

कमलेश तिवारी को पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसके बाद 2017 विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने हिंदू समाज पार्टी का गठन किया था।

क्या कहते हैं डीजीपी ओपी सिंह?

क्या कहते हैं डीजीपी ओपी सिंह?

यूपी डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि हिंदू महासभा के पूर्व नेता कमलेश तिवारी की हत्या कर दी गई। कमलेश तिवारी ने हिंदू समाज पार्टी बनाई थी। माना जा रहा है कि आरोपी कमलेश के परिचित थे। उन्होंने पहले मिठाई खरीदी, कमलेश के साथ करीब आधा घंटा बिताया और फिर उनकी हत्या कर दी। डीजीपी ने कहा कि इस मामले में अहम सुराग मिले हैं, जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+