सीएम योगी ने जनसंख्या नीति 2021-30 का किया ऐलान, कही ये बातें

लखनऊ, 11 जुलाई: विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसंख्या नीति 2021-30 का ऐलान कर दिया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरी दुनिया में बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जताई गई। जनसंख्या नियंत्रण के लिये जागरुकता जरूरी है। कई दशकों से बढ़ती आबादी पर चर्चा हो रही थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई नीति में समाज के सभी तबकों का ध्यान रखा गया है। इससे सभी के जीवन में खुशहाली आएगी। पिछले चार दशकों से इस पर चर्चा चल रही थी।

Recommended Video

    CM Yogi ने UP में New Population Policy 2021 का किया ऐलान, जानिए बड़ी बातें | वनइंडिया हिंदी
    CM YOGI inaugurated state Population Policy 2021-2030 On World Population Day

    जहां जनसंख्या नीति लागू वहां अच्छे परिणाम दिखे: सीएम योगी

    मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि समाज के विभिन्न तबकों को ध्यान में रखकर प्रदेश सरकार इस जनसंख्या नीति को लागू करने का काम कर रही है। जनसंख्या नीति का संबंध केवल जनसंख्या स्थिरीकरण के साथ ही नहीं है बल्कि हर एक नागरिक के ​जीवन में खुशहाली और समृद्धि का रास्ता उसके द्वार तक पहुंचाना भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां जनसंख्या नीति लागू वहां अच्छे परिणाम दिखे। जनसंख्या नियंत्रण का मकसद प्रदेश में खुशहाली लानी है। नई जनसंख्या नीति में हर वर्ग का ध्यना रखा गया है। आबादी के हिसाब से यूपी सबसे बड़ा राज्य है। उन्होंने कहा कि दो बच्चों के बीच उचित अंतराल नहीं होगा तो उसके पोषण पर असर पड़ेगा। यूपी में प्रजनन दर घटाने की जरूरत है। हर तबके को इसके साथ जोड़ना पड़ेगा, तभी यह सफल हो पाएगा। समाज को जागरूक करने की कोशिश होगी।

    2052 यूपी की जनसंख्या को स्थिर करने का लक्ष्य: स्वास्थ्य मंत्री

    उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि बढ़ती हुई जनसंख्या से पर्यावरण पर असर पड़ता है, संसाधनों पर जोर पड़ता है। हमारा लक्ष्य है कि 2052 तक उत्तर प्रदेश में जनसंख्या को स्थिर किया जाए। केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि यूपी की जनसंख्या का कैसे देश और उत्तर प्रदेश के हित में श्रमशक्ति के रूप में इस्तेमाल हो, इस पर यूपी में काम चल रहा है। इस सबके पीछे हमारी पार्टी भाजपा की एक दृष्टि है कि यूपी को कैसे एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था का राज्य बनाया जाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+