रामायण के 'रावण' का निधन, CM योगी बोले- उनके उत्कृष्ट अभिनय को सदैव याद किया जाएगा

लखनऊ, 06 अक्टूबर: रामानंद सागर के पौराणिक टीवी शो 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने मंगलवार रात मुंबई में आखिरी सांस ली। वह 82 साल के थे। अरविंद त्रिवेदी के निधन पर मनोरंजन जगत की दुनिया के साथ-साथ राजनीतिक जगह के लोगों ने भी दुख जताया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रामायण धारावाहिक में उनके उत्कृष्ट अभिनय को सदैव याद किया जाएगा।

cm yogi expressed grief and condolences over loss of actor arvind trivedi

सीएम योगी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट किया, ''असाधारण अभिनेता श्री अरविंद त्रिवेदी जी का निधन अत्यंत दुःखद है। रामायण धारावाहिक में उनके उत्कृष्ट अभिनय को सदैव याद किया जाएगा। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने परम धाम में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!'' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ''हमनें श्री अरविंद त्रिवेदी को खो दिया, जो न सिर्फ एक असाधारण अभिनेता थे, बल्कि समाजसेवा के लिए भी जुनूनी थे। भारतीयों की पीढ़ियों के लिए, उन्हें रामायण टीवी धारावाहिक में उनके काम के लिए याद किया जाएगा। दोनों अभिनेताओं के परिवारों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। शांति।''

लंबे समय से बीमार चल रहे थे अरविंद त्रिवेदी

जानकारी के मुताबिक, अरविंद त्रिवेदी लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। पिछले कुछ वक्त से वह चलने में भी असमर्थ हो गए थे। उन्होंने 82 वर्ष की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। बीती रात दिल का दौरा पड़ने से अरविंद त्रिवेदी का निधन हुआ है। अरविंद के भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने उनकी मौत की पुष्टि की है। अरविंद के निधन की खबर सामने आने पर मनोरंजन जगत में शोक का माहौल है। इससे पहले मई महीने में एक्टर के निधन की अफवाह सामने आई थी। उस वक्त 'रामायण' के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी ने इन खबरों को गलत करार दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+