राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक, CM योगी, रक्षा मंत्री ने पत्नी से फोन पर की बात, हर संभव मदद का दिया भरोसा
लखनऊ, 11 अगस्त: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत काफी नाजुक है। खबरों के मुताबिक राजू श्रीवास्तव को दिल्ली एम्स में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कॉमेडियन की पत्नी से फोन पर बात की और हर संभव मदद का भरोसा दिया है। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एम्स निदेशक के संपर्क में हैं और उन्होंने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए बात की थी।

जिम में वर्कआउट के दौरा पड़ा हार्ट अटैक
राजू श्रीवास्तव बुधवार को जिम में वर्कआउट कर रहे थे, तभी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। वह बेहोश होकर गिर पड़े थे। जिसके बाद जिम में मौजूद लोग अफरा-तफरी में उन्हें दिल्ली एम्स ले गए, जहां डॉक्टर्स ने हार्ट अटैक की पुष्टि की थी। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के मुताबिक बताया कि राजू श्रीवास्तव की हालत बेहद नाजुक है। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।
सीएम योगी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजू की पत्नी से फोन पर की बात
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की पत्नी के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही अधिकारियों को उनकी हरसंभव मदद करने का निर्देश दिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए उन्होंने राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव से बात की। साथ ही उन्होंने एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया से भी फोन पर बात की।












Click it and Unblock the Notifications