पीएम मोदी और भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद क्‍या बोले सीएम योगी?

लखनऊ, 11 जून: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले लखनऊ से लेकर दिल्ली तक सियासी हलचल तेज है। यूपी कैब‍िनेट में फेरबदल की चर्चाओं के बीच कांग्रेस के वर‍िष्‍ठ नेता ज‍िति‍न प्रसाद भाजपा में शाम‍िल हो गए। इसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ अचानक द‍िल्‍ली पहुंच गए। मुख्‍यमंत्री योगी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब सवा घंटे तक बैठक चली। पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया।

cm yogi adityanath tweet after meeting with pm narendra modi anj jp nadda

Recommended Video

    Modi Yogi Meeting: Yogi Adityanath ने PM Narendra Modi और JP Nadda से की मुलाकात | वनइंडिया हिंदी

    पीएम मोदी ने क‍िया आत्मीय मार्गदर्शन

    पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सीएम योगी ने ट्वीट किया, ''आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट एवं मार्गदर्शन प्राप्ति का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अपनी व्यस्ततम दिनचर्या से भेंट के लिए समय प्रदान करने व आत्मीय मार्गदर्शन करने हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हृदयतल से आभार।''

    भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने विभिन्न विषयों पर क‍िया मार्गदर्शन

    बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद सीएम योगी ने ट्वीट में ल‍िखा, ''आज आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। अपनी व्यस्त दिनचर्या से मुझे समय प्रदान करने के लिए आदरणीय अध्यक्ष जी का कोटिशः आभार।'' बता दें, गुरुवार को सीएम योगी दिल्ली पहुंचे थे। यहां सबसे पहले उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान कई विषयों पर मंथन किया गया।शाह से मुलाकात के बाद योगी ने ट्वीट कर कहा, ''आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। भेंट हेतु अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने के लिए गृह मंत्री का हार्दिक आभार।'' इसके अलावा जितिन प्रसाद से भी मुलाकात की, जो हाल ही में कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+