CM योगी ने कहा- कोई भी अस्पताल कोरोना मरीजों के इलाज से नहीं कर सकता इनकार, द‍िया एक करोड़ वैक्सीन का ऑर्डर

लखनऊ, अप्रैल 25: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रव‍िवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना के बढ़ते मामलों पर टीम-11 के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी अस्पताल चाहे वह निजी हो या फिर सरकारी मरीजों के इलाज से इनकार नहीं कर सकता है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस संबंध में जरूरी निर्देश देते हुए कहा कि सुनिश्चित किया जाए कि जिसे भी अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत हो उसे बेड मिले। मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में कहा विगत 24 घंटों में प्रदेश में 35, 614 नए कोविड संक्रमित केस आए हैं, जबकि 25,633 लोग उपचारित होकर डिस्चार्ज हुए हैं। प्रदेश में अब तक 7.77 लाख से अधिक लोग अब तक कोविड संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। यह सुखद स्थिति 'दवाई भी-कड़ाई भी' के सूत्र को प्रभावी ढंग से अमल में लाने का परिणाम है।

CM Yogi Adityanath review meeting with Team 11 on the rising cases of Corona in up

दोनों स्वदेशी वैक्सीन निर्माता कंपनियों को 50-50 लाख डोज का ऑर्डर

मुख्यमंत्री योगी आद‍त्‍यनाथ ने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के निःशुल्क टीकाकरण का निर्णय लेने वाला पहला राज्य उत्तर प्रदेश है। उन्‍होंने अधिकार‍ियों को न‍िर्देश द‍िए क‍ि एक मई से शुरू हो रहे इस वृहद टीकाकरण अभियान के संबंध में भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। सीएम ने बताया कि 50-50 लाख डोज का ऑर्डर दोनों स्वदेशी वैक्सीन निर्माता कंपनियों को भेज दिया गया है। इसके अलावा भारत सरकार द्वारा वैक्सीन की डोज उपलब्ध कराई जाएगी। इस संबंध में व्यापक कार्ययोजना तैयार कर ली जाए। वैक्सीन वेस्टेज न हो, यह प्रत्येक दशा में सुनिश्चित करें।

यूपी में कोरोना वायरस का आंकड़ा

बता दें, यूपी में कोरोना के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को 38,055 नए कोरोना संक्रमित मिले। वहीं, 23 हजार 331 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए। वहीं 23 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। प‍िछले 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश में 35,614 नए कोविड संक्रमित केस आए हैं, जबकि 25,633 लोग उपचारित होकर डिस्चार्ज हुए हैं। मुख्‍यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में अब तक 7.77 लाख से अधिक लोग अब तक कोविड संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। यह सुखद स्थिति 'दवाई भी-कड़ाई भी' के सूत्र को प्रभावी ढंग से अमल में लाने का परिणाम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+