सीएम योगी ने रामायण का ग्लोबल इनसाइक्लोपीडिया क‍िया लॉन्च, कहा- अभी भी कुछ लोग हैं जो...

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को ग्लोबल इनसाइक्लोपीडिया ऑफ द रामायण की 'कर्टेन रेजर' पुस्तक का विमोचन क‍िया। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश के संस्कृति विभाग ने किया था। मुख्यमंत्री ने अयोध्या शोध संस्थान द्वारा प्रकाशित अन्य पुस्तकों का भी विमोचन किया। मुख्‍यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्‍या में बन रहे राम मंदिर ने ग्लोबल इनसाइक्लोपीडिया ऑफ द रामायण के लॉन्‍च को और खास बना दिया है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि यह महाकाव्य और महाभारत हमें जीवन में सबसे अच्‍छे सबक देते हैं। हिंदू महाकाव्यों में कहानियां भारत को बेहतर बनाने में मदद करती हैं।

CM Yogi adityanath launched Global Encyclopedia of Ramayana

सीएम योगी ने कहा- कुछ लोग अभी भी भगवान राम के अस्‍तित्‍व पर सवाल उठाते हैं

मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा कि ऐतिहासिक तथ्यों से इनकार नहीं किया जा सकता है, इसके बावजूद अभी भी कुछ लोग हैं जो अयोध्या में भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते हैं। अयोध्या शोध संस्थान द्वारा तैयार ई-पुस्तक प्रारूप में 'विश्वकोश' का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण रामायण के वैश्विक विश्वकोश की शुरुआत को और अधिक विशेष बनाता है। उन्‍होंने कहा, 'यह विश्वकोश हमें अयोध्या की यात्रा के लिए प्रेरित करेगा, क्योंकि यह विज्ञान और आध्यात्मिकता के सभी अछूते पहलुओं से परिचित कराएगा।' मुख्‍यमंत्री ने कहा, 'सप्त पुरी, सात पवित्र शहर हैं, जिन्हें सबसे पवित्र हिंदू तीर्थ स्थल माना जाता है। इनमें से अयोध्या, मथुरा और काशी उत्तर प्रदेश में हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि संस्कृति मंत्रालय द्वारा विदेश मंत्रालय के सहयोग से इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है।'

देश को धोखा देने वालों को बख्‍शा नहीं जाएगा: सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि कट्टरपंथ और कुछ वर्गों की मानसिकता ने देश को इतिहास में उसके उचित गौरव से वंचित कर दिया। उन्‍होंने कहा कि जो लोग अपने फायदे के लिए जनता को गुमराह कर रहे हैं और देश को धोखा दे रहे हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। जो लोग पैसे के लिए भारत के बारे में गलत प्रचार कर रहे हैं, उन्‍हें कार्रवाई का सामना करना होगा।' सीएम योगी ने भारत के धर्मनिरपेक्षता पर बोलते हुए लोगों से अपील की कि वे छोटे सांप्रदायिक विवादों में शामिल होकर देश की मैत्रीपूर्ण भावना को न खोएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+