सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- अब जब हम सत्ता में आए हैं, तो कौन पलायन करेगा?

लखनऊ। यूपी के मेरठ में हिंदू परिवारों के पलायन की खबरों का लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोई पलायन नहीं हुआ है। हम सत्ता में हैं, ऐसे में किसी के सामने पलायन की नौबत नहीं आ सकती है। मेरठ में जो कुछ लोग गए हैं, वह व्यक्तिगत विवादों के चलते हुआ है। बता दें, हाल ही में खबरें आई थीं कि मेरठ के एक खास इलाके में मुसलमानों की संख्या ज्यादा होने की वजह से हिंदू परिवार पलायन कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि कुछ लोग आपसी विवाद के कारण घर बदल रहे होंगे, लेकिन इसे पलायन नहीं कहा जा सकता।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

दरअसल, बीते दिनों खबरें आई थीं कि मेरठ में एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों को परेशान किया, जिसके बाद वह पलायन को मजबूर हो गए। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने पलायन जैसी बात से इनकार किया है। इस मामले में मेरठ प्रशासन ने शासन को रिपोर्ट सौंपी, जिसमें कहा गया कि किसी भयवश या किसी समुदाय से परेशान होकर एक समुदाय विशेष का पलायन नहीं है, बल्कि अपनी बेहतरी के लिए स्थान का बदलाव भर मात्र है।

दो मुद्दों पर लोगों को परेशानी

दो मुद्दों पर लोगों को परेशानी

जानकारी के मुताबिक, रिपोर्ट में ये बात भी कही गई है स्थानीय लोगों को सुरक्षा के लिए इलाके में गेट की जरूरत है, गेट की स्थापना की जा रही है। दूसरा ये कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा लड़कियों पर फबतियां कसी जा रही थीं, इसके समाधान के लिए पुलिस चौकी की स्थापना कर दी गई है।

'जब हम सत्ता में आए हैं, तो कौन पलायन करेगा?'

'जब हम सत्ता में आए हैं, तो कौन पलायन करेगा?'

पलायन की खबरों पर अब प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'कोई भी पलायन नहीं कर रहा है, अब जब हम सत्ता में आए हैं, तो कौन पलायन करेगा? व्यक्तिगत विवादों के कुछ मामले हो सकते हैं लेकिन कोई पलायन नहीं है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+