CAA protest: एएमयू के 500 छात्रों के खिलाफ केस दर्ज, डीजीपी बोले- स्थिति नियंत्रण में
लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में हुए प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने 500 छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 21 छात्रों को हिरासत में भी लिया गया है। डीजीपी ओपी सिंह ने बताया, ''जामिया में हुई घटना के बाद एएमयू में छात्र एकत्र हो गए थे, पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की और कहा कि कैंपस से बाहर न निकलें, जिसके बाद उन्होंने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, इस दौरान करीब 16-17 पुलिसवाले भी जख्मी हुए हैं। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।''
डीजीपी ने कहा- स्थिति नियंत्रण में
डीजीपी ओपी सिंह ने बताया, ''जामिया में हुई घटना के बाद एएमयू में छात्र एकत्र हो गए थे, पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की और कहा कि कैंपस से बाहर न निकलें, जिसके बाद उन्होंने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, इस दौरान करीब 16-17 पुलिसवाले भी जख्मी हुए हैं। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।''
जामिया के बाद एएमयू में बवाल
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे एएमयू छात्रों ने रविवार देर शाम बवाल कर दिया। छात्रों की भीड़ बॉबे सैयद पर परिसर का मुख्य गेट तोड़कर बाहर एएमयू सर्किल पर आ गई, जिसके बाद पुलिस ने इन्हें पानी की बौछार कर रोकने की कोशिश की। छात्रों ने जमकर पथराव किया। यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद ने कहा कि यूनिवर्सिटी को 5 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। हॉस्टल को खाली कराया जा रहा है। अलीगढ़ में इंटरनेट सेवा सोमवार रात 10 बजे तक बंद कर दी गई है।
शहर में धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
पुलिस को एएमयू में हुए बवाल में बाहरी तत्वों की साजिश की आशंका है। जिला प्रशासन ने ऐसे 150 लोगों को चिह्नित भी किया है। पुलिस को शक है कि निलंबित और निष्कासित छात्रों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों को उकसाया और हिंसा व आगजनी को अंजाम दिया। बता दें कि पुलिस ने एहतियातन शहर में धारा 144 लगा दी है। जिले में इंटरनेट सेवा भी पूरी तरह से बंद है।
CAA protest: मायावती ने कहा- पार्टी पीड़ितों के साथ, दोषी बचने नहीं चाहिए