लखनऊ न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

लखनऊ: पाकिस्तानी महिला पर केस दर्ज, 15 सालों से अवैध रूप से रह रही थी

Google Oneindia News

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पाकिस्तानी महिला पर केस दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, महिला 15 सालों से अवैध रूप से लखनऊ में रह रही थी। खुफिया विभाग की रिपोर्ट के बाद महिला के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

citizenship amendment act case filed against pakistan woman in lucknow

2004 में 45 दिन के टूरिस्ट वीजा पर आई भारत, नहीं गई वापस

महिला का नाम उजमा सलाल बताया जा रहा है। उजमा का परिवार बंटवारे के बाद पाकिस्तान चला गया था। इसके बाद से वह टूरिस्ट वीजा पर लखनऊ आ-जा रही थी। 2004 में वह 45 दिन के टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी, लेकिन फिर वह वापस पाकिस्तान नहीं गई। वह शादी करके बच्चों के साथ रह रही थी।

बता दें, नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हो रहा है। रविवार को दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के आसपास के इलाकों में हिंसक प्रदर्शन हुए। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में भी छात्रों प्रदर्शन किया। यूपी के 6 जिलों में इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध के साथ ही धारा 144 लागू कर दी गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश वासियों से शांति और सौहार्द की अपील की है।

CAB के विरोध में एएमयू छात्रों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोलेCAB के विरोध में एएमयू छात्रों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

Comments
English summary
citizenship amendment act case filed against pakistan woman in lucknow
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X