अवैध खनन मामला: बुलंदशहर के बाद अब CBI ने IAS विवेक के घर पर मारा छापा

लखनऊ। अवैध खनन मामले में सीबीआई लगातार यूपी के जिलों में छापेमारी कर रही है। बुधवार को बुलंदशहर के डीएम अभय सिंह के घर छापेमारी के बाद राजधानी लखनऊ में भी एक आईएएस विवेक कुमार के घर सीबीआई की टीम ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि सीबीआई के अधिकारियों ने आईएएस करीब दो घंटे तक पूछताछ की है। हालांकि इसको लेकर अभी कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।

CBI raids in lucknow IAS Vivek Kumar house in illegal mining case

बुधवार को कौशल विकास निगम के एमडी विवेक कुमार सुशांत गोल्फ सिटी स्थित आवास पर सीबीआई की टीम ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम ने आईएएस विवेक और उनकी पत्नी से पूछताछ की है। साथ ही उनके घर से कुछ दस्तावेज भी जब्त किए हैं। बता दें आईएएस अधिकारी विवेक मार्च 2013 से जून 2013 तक देवरिया के डीएम थे। उनके ऊपर देवरिया के डीएम रहते खनन पट्टों में गड़बड़ी का आरोप लगा है। विवेक 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

इसके पहले सीबीआई ने बुलंदशहर के जिलाधिकारी अभय सिंह के आवास पर पहुंची। अचानक सीबीआई के छापेमारी से हड़कंप मच गया। डीएम आवास के अंदर जाने से सभी को रोक दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, फतेहपुर के डीएम रहने के दौरान खनन पट्टों के गलत तरीके से आवंटन के मामले में कार्यवाही हो रही है। बता दें कि सीबीआई ने नोट गिनने की मशीन मंगाई है। आशंका जाहिर की जा रही है कि डीएम अभय सिंह के घर से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+