यूपी चुनाव : BSP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, अमनमणि त्रिपाठी, माफिया सुधीर सिंह को टिकट

लखनऊ, 11 फरवरी: उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने शुक्रवार को अपने 9 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। बसपा ने छठवें और सातवें चरण के मतदान वाले सभी विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं। इस लिस्ट में बीएसपी ने पत्नी सारा की हत्या के आरोपी अमनमणि त्रिपाठी को महराजगंज के नौतनवां सीट से प्रत्याशी बनाया है, जबकि गोरखपुर के सहजनवा से माफिया सुधीर सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है।

BSP releases a list of nine candidates for Uttar Pradesh Assembly elections 2022

तुलसीपुर से भुवन प्रताप सिंह को दिया टिकट

बसपा ने बलरामपुर के तुलसीपुर से भुवन प्रताप सिंह, महाराजगंज के सिसवा से धीरेंद्र प्रताप सिंह, गोरखपुर के सहजनवा से सुधीर सिंह, कुशीनगर के खड्डा से निसार अहमद, कुशीनगर के तमकुहीराज से संजय गुप्ता, कुशीनगर के फाजिलनगर से इलियास अंसारी, देवरिया के रुद्रपुर से सुरेश कुमार तिवारी और बलिया के बेरिया से सुभाष यादव को टिकट दिया गया है।

सुधीर सिंह पर गैंगस्टर समेत 33 मुकदमे दर्ज हैं

बता दें, बसपा ने महाराजगंज के नौतनवां से निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी को टिकट दिया है। अमनमणि के पिता अमरमणि त्रिपाठी कवियत्री मधुमिता शुक्ला के हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। वहीं, सहजनवां विधानसभा सीट से बसपा उम्मीदवार सुधीर सिंह पर गोरखपुर और लखनऊ के विभिन्न थानों में गैंगस्टर समेत 33 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या का प्रयास, आपराधिक साजिश, कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+