बीबी को दफनाने के बाद कब्रिस्तान से ही गायब हुए बसपा विधायक

Bulandshahr BSP MLA Haji Aleem escape away from his wife burial ceremony
लखनऊ। बुलंदशहर से बसपा के विधायक की पत्नी रेहाना की हत्या के बाद सख की सूई विधायक और उनके पति हाजी अलीम पर ही घूम रही है। पहले हज पर गए हाजी की गैरमौजूदगी में उनकी मंझली पत्नी की हत्या कर दी जाती है और फिर पत्नी को सुपुर्द-ए-खाक करने के बाद विधायक खुद कब्रिस्तान से ही गायब हो जाते है।

पत्नी के अंतिम संस्कार के बाद मीडिया और मिलने-जुलने वाले उन्हें तलाशते रहे, लेकिन विधायक हाजी कहीं नहीं मिले। परिजनों ने बस इतना ही बताया कि विधायक गम में है और किसी जरुरी काम से कहीं चले गए है। हलांकि इस बेमाने दलील से ना तो मीडिया संतुष्ट हुई ना ही वहीं के लोग। विधायक के इस तरह गायब होने से शहर में जहां चर्चाएं शुरु हो गई है तो वहीं दिल्ली पुलिस भी विधायक को पूछताछ के लिए खोज रही है।

गौरतलब है कि बुलंदशहर सदर से बसपा के विधायक हाजी अलीम की तीन पत्नियो में से मंझली पत्‍‌नी रेहाना की मंगलवार रात दिल्ली के न्यू जाफराबाद स्थित फ्लैट में हत्या कर दी गई थी। पत्नी की हत्या मामले में दिल्ली पुलिस उनसे पूछताछ के लिए खोज ही है। पुलिस की एक टीम गुरुवार दोपहर एक बजे बुलंदशहर स्थित उनके आवास पर पहुंची, लेकिन विधायक वहां नहीं मिले। बाद में दिल्ली पुलिस उनके परिजनों से पूछताछ कर वापस लौट गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+