यूपी में जंगल राज, BSP नेता की सरेआम गोली मारकर हत्या
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला है। प्रशासन ने अपराधियों के सामने घुटने टेक दिए है। प्रदेश में जंगल राज्य स्थापित हो चुका है। यहां न तो आम सुरक्षित है और न ही खास। ताजा मामला अलीगढ़ से है। अपराधियों ने बहुजन समाजवादी पार्टी के नेता की दिनदहाड़े गोलीमार कर हत्या कर दी है।

अलीगढ़ के अतरौली विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र चौधरी की बदमाशों ने सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। बुलंद हौसले केसाथ आए बदमाशों ने धर्मेंद्र को गोलियों से भून दिया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
चश्मदीदों के मुताबिक हमलावर तीन बाइक पर सवार होकर आए थे। बाइक सवार हमलावरों ने धर्मेंद्र को उनकी कार से खींचकर निकाला और उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगे। हमलावरों ने एक के बाद एक 12 गोलियां उनके शरीर पर दाग दी। जिसके बाद उनकी मौत हो गई। गौरतलब है कि धर्मेंद्र को अतरौली सीट से विधानसभा चुनावों के लिए बीएसपी प्रत्याशी घोषित किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications