मुलायम सिंह यादव के निधन पर मायावती का ट्वीट, जानिए क्या कहा ?
समाजवादी पार्टी सरंक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने दुख जाहिर किया है। मायावती ने सोमवार को एक ट्वीट में लिखा, ''समाजवादी पार्टी के व्योवृद्ध नेता व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी के आज निधन हो जाने की ख़बर अति-दुःखद। उनके परिवार व सभी शुभचिन्तकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सबको इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे।''

लंबे समय से बीमार चल रहे थे मुलायम सिंह यादव
समाजवादी पार्टी के संस्थापक और तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह ने सोमवार सुबह 8:16 बजे अखिरी सांस ली। नेताजी 82 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
CM योगी ने किया राजकीय शोक का ऐलान
मुलायम सिंह यादव के निधन पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने तीन दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार।
मुलायम का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सैफई में होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के निधन से मुझे भारी दुख हुआ है, उनके परिवार और लाखों समर्थकों के प्रति मैं संवेदना प्रकट करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications