प्रमोशन के लिए बॉस ने रखी शर्त, ना मानने पर दरिंदे ने चबाए युवती की होंठ
लखनऊ। काम के दौरान बॉस द्वारा महिला कर्मचारी के साथ बदसलूकी करने के कई मामले आपने पढ़े और सुने होंगे लेकिन यूपी की राजधानी लखनऊ में एक ऐसा मामला सामने आया है जो हैरान करने वाला है। गुड़गांव की एक प्राइवेट कंपनी की तरफ से ट्रेनिंग के लिए लखनऊ आई युवती ने जब अपने बॉस की मनमानी का विरोध किया तो बॉस ने उसके होंठ ही चबा लिए।

आरोपी बॉस ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया और नशे की हालत में उसके होंट चबा लिए। पीडि़ता ने इस मामले में गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। युवती की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक आरोपी बॉस का नाम गौरव कटियार है। युवती ने बताया कि 22 अक्टूबर को उसे 10 दिन की ट्रेनिंग पर लखनऊ भेजा गया था। वहां विभूतिखंड में कंपनी का गेस्ट हाउस है जहां रुकने का इंतजाम किया गया था। बॉस भी गेस्ट हाउस के पड़ोस में ही रहता था।












Click it and Unblock the Notifications