उन्नाव घटना पर Swara ने योगी सरकार से पूछा, 'और क्या होना बाकी है?', सुशांत सिंह ने लिखा-एक बेटी तो बचा लो

Swara Bhasker News, लखनऊ। 17 फरवरी को उन्नाव जिले के बबुरहा गांव में चारा लेने गई तीन नाबालिग लड़कियां बेहोशी की हालत में पड़ी मिली थी। जिसमें से दो लड़कियों की मौत हो गई है, वहीं एक का अभी इलाज चल रहा है। उन्नाव की इस घटना के बाद प्रदेश की योगी सरकार विपक्षियों के निशाने पर आ गई है तो वहीं बॉलीवुड से भी उन्नाव घटना पर रिएक्शन आने लगे है। एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा के बाद स्वरा भास्कर और एक्टर सुशांत सिंह का भी रिएक्शन सामने आया है।

Recommended Video

    Unnao: दलित लड़कियों की संदिग्ध मौत के बाद Post Mortem Report में क्या पता चला? | वनइंडिया हिंदी
    स्वरा भास्कर ने योगी सरकार से पूछा,'और क्या होना बाकी है?'

    स्वरा भास्कर ने योगी सरकार से पूछा,'और क्या होना बाकी है?'

    बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने उन्नाव की घटना पर एक के बाद एक दो ट्वीट किए है। स्वरा भास्कर ने ट्वीट करते हुए योगी सरकार से सवाल भी पूछा। उन्होंने लिखा, 'और क्या होना बाक़ी है???? उत्तर प्रदेश में और क्या होना है कि अजय बिष्ट की सरकार का इस्तीफ़ा मांगा जा सके.. और राष्ट्रपति शासन लागू हो?'

    अपराधियों को संरक्षण देने का परिणाम है उन्नाव की घटना

    अपराधियों को संरक्षण देने का परिणाम है उन्नाव की घटना

    इससे पहले स्वरा भास्कर ने लिखा, 'उत्तर प्रदेश में अपराधियों को संरक्षण देने की संस्कृति का परिणाम है कि उन्नाव में ऐसी भयावह घटना हुई है, खासकर महिलाओं और उनमें भी दलित महिलाओं के खिलाफ होने वाली वारदातों में...यही सब होता है जब आप मंदिर, गाय और कट्टरता की राजनीति के सामने शासन का बलिदान कर देते हो।'

    'एक बेटी तो बचा लो सरकार'

    'एक बेटी तो बचा लो सरकार'

    वहीं, एक्टर सुशांत सिंह ने भी उन्नाव घटना को लेकर ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, सुशांत सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा, 'एक बेटी तो बचा लो सरकार...।' सुशांत के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया यूजर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

    ऋचा चड्ढा ने भी किया था ट्वीट

    ऋचा चड्ढा ने भी किया था ट्वीट

    बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने उन्नाव की घटना को लेकर ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में ऋचा चड्ढा ने उन्नाव को महिलाओं के लिए नरक बताया है। ऋचा चड्ढा ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए लिखा, 'स्वर्ग और नरक पृथ्वी पर मौजूद हैं और उन्नाव महिलाओं के लिए नरक है, खास तौर पर उनके लिए बहुत ही खराब। जिंदगी की खातिर जंग लड़ रही उस लड़की के लिए प्रार्थना, इसे रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए जा रहे हैं जिस वजह से ऐसा बार-बार हो रहा है। उन्नाव हाथरस नहीं बनेगा। दोषियों को सजा दी जाए तुरंत...।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+