स्मार्टफोन का लालच देकर यहां बच्चों का खून निकाला जाता है
लखनऊ। स्मार्टफोन की चाहत कुछ इस कदर बढ़ सकती है कि यूपी की राजधानी में खून बेचने का कारोबार शुरु हो गया। यूपी की राजधानी लखनऊ में किशोर बच्चों को स्मार्टफोन का लालच देकर उनका खून लिया जा रहा है।

यहा दिलचस्प बात यह है कि यह कारोबार मेडिकल कॉलेज के बेहद करीब कंचन मार्केट के पास एक निजी अस्पताल चल रहा है। यहां दलाल बच्चों को अपना शिकार बनाते हैं और उन्हें 500 रुपए और स्मार्टफोन का लालच देकर उनका खून लेते है।
अस्पताल में ब्लड डोनेशन के नाम पर नाबालिगों से खून लेने का यह धंधा काफी समय से चल रहा है। इसके लिए रिकॉर्ड बुक में बच्चों की उम्र में हेराफेरी की जाती है। बच्चों के खून को अन्य अस्पतालों में बेचा जाता है।
इस रैकेट का खुलासा उस वक्त हुआ जब शुक्रवार को स्वास्थ्य अधिकारी और पुलिस की टीम ने छापा मारा था। यहां रोजाना 14 से 17 यूनिट खून अन्य अस्पतालों में सप्लाई किया जाता है। छापेमारी के बाद अस्तपताल को सीज कर दिया गया हैो.












Click it and Unblock the Notifications