भाजपा और सपा ने मिलकर करवाये हैं दंगे: मायावती

मायावती ने कहा कि भाजपा के नरेन्द्र मोदी आज विकास की बातें कर रहे हैं लेकिन भाजपा जब छह वर्ष तक केंद्र में थी तब विकास कहीं भी नहीं दिख रहा था। उन्होंने कहा कि बड़ी-बड़ी बातें करने वाले नरेन्द्र मोदी महिला की जासूसी कराने जैसी छोटी हरकत में लगे हैं।
प्रदेश सरकार में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों के बारे में मायावती ने कहा कि राज्य सरकार को इनकी जायज मांगों पर ध्यान देकर जनता को राहत देनी चाहिए। बेकार की बातों में अड़ंगा लगाकर हड़ताल को आगे बढ़ाना समझदारी का काम नहीं हैं।
सूबे में अभी तक किसानों के गन्ना मूल्य पर संतुष्ट न होने के बारे में उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों की मांग जायज है। हमारी पार्टी गन्ना मूल्य के मामले में गन्ना किसानों के साथ है।












Click it and Unblock the Notifications