उत्तर प्रदेश को पाकिस्तान बना रही है अखिलेश सरकार: भाजपा
यूपी सरकार की ओर से बार-बार विपिह की यात्राओं को रोके जाने पर भाजपा ने अखिलेश सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की है। उत्तर प्रदेश सरकार के इस कदम से नाराज होकर भाजपा के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि अखिलेश उत्तरप्रदेश को पाकिस्तान बना रहे हैं। विपिह की शांति से निकलने वाली रैली को समाजवादी पार्टी सरकार रोक रही है। जो ना केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि लोकतंत्र के खिलाफ भी है।
भाजपा ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार विपिह से डर गई है, इसलिए बार-बार वो हिन्दुत्व की यात्रा को रोकती है। वहीं यूपी सरकार ने यात्रा रोकने के पीछे दलील दी है कि कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका के चलते विहिप की संकल्प सभा को पूरी तरह से रोकने का बंदोबस्त किया है। सरकार ने तो अयोध्या में एसएमएस बैन कर दिया है।गौरतलब है कि यूपी सरकार के प्रतिबंध और कड़ी सुरक्षा के बावजूद विपिह के कार्यकपर्ता संकल्प ले रहे है।
अयोध्या को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया है। बावजूद इसके कार्यकर्ता सभास्थल कारसेवकपुरम पहुंकर संकल्प लेने में सफल हो रहे है। वहीं यूपी प्रशासन ने विहिप मुख्यालय कारसेवकपुरम में पत्रकारों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। इससे पहले 25 अगस्त से 84 कोसी परिक्रमा का एलान कर विपिह ने अखिलेश सरकार को चुनौती दी थी, जिसे प्रभावी करने में वो नाकामयाब रहे थे। इसके बाद पंचकोसी परिक्रमा कर ऐलान कर उन्होंने दुबारा सरकार को चुनौती दी थी।