मायावती के खिलाफ गंदी बात करने पर गई भाजपा नेता की कुर्सी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने कड़ा संदेश देते हुए प्रदेश के पार्टी उपाध्यक्ष को पद से बर्खास्त कर दिया है। भाजपा ने यूपी भाजपा उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को उनके पद से बर्खास्त कर दिया।

आपको बता दें कि दयाशंकर ने बसपा सुप्रीमों मायावती की तुलना वेश्या से की थी। उनके इस बयान के 24 घंटों के बाद ही उन्हें पद से हटा दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ अपशब्द बोलने वाले दयाशंकर सिंह को यूपी उपाध्यक्ष पद से चलता कर दिया गया है।
गौरतलब है कि दयाशंकर सिंह ने टिकट बिक्री मामले पर टिप्पणी करते हुए मायावती के खिलाफ बयान देते हुए कहा कि मायावती जिस तरह से मोलभाव कर रही हैं इस तरह एक वेश्या भी अपने पेशे को लेकर नहीं करती। उनके इस बयान के बाद मायावती उन्हें से हटाने की मांग की थी।












Click it and Unblock the Notifications