यूपी में अवैध कब्जे के खिलाफ भाजपा ने शुरु की ई-मेल सुविधा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव के लिए ईमेल वार शुरु हो गया है। यूपी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार को ईमेल सर्विस की शुरुआत की है। इस नयी मुहिम में आम लोग जमीन पर कब्जे के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

यूपी चुनाव के लिए अमित शाह का मैजिक प्लान, हर घर में खिलेगा कमल

BJP launches E mail service against land grabbing in Uttar Pradesh

जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत आप '[email protected]' पर मेल कर सकते हैं। यह सुविधा प्रदेश में उन लोगों के लिए भाजपा ने शुरु की है जिसमें उनकी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है।

इस ईमेल आईडी पर आप उन जमीन पर भी अवैध कब्जे की शिकायत कर सकते हैं जो सरकारी जमीन हैं। इन शिकायतों के आधार पर भाजपा प्रदेश सरकार के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगी।

भाजपा ने यह सुविधा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस के बाद शुरु की है। अमित शाह ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा था कि वह अवैध कब्जा करने वालों को मदद दे रहे हैं इन अवैध कब्जों के पीछे गुंडे और माफिया हैं जिन्हें सपा सरकार का संरक्षण प्राप्त है।

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि भाजपा को लगता है कि यूपी के लोग सपा के गुंडों से त्रस्त है। हम उन सभी लोगों की मदद के लिए आगे आयेंगे जिनके लिए ये गुंडे सिरदर्द बन गये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+