यूपी में 62 आईएएस का ट्रांसफर, लखनऊ की एसएसपी का तबादला रद्द

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर आईएएस, अफसरों का तबादला किया गया है। अखिलेश सरकार ने 26 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले के आदेश दिये हैं। इसमें तीन मंडलायुक्त, तीन डीएम, 20 आईएएस शामिल हैं।

Akhilesh Yadav

लखनऊ के एसएसपी राजेश पांडेय की जगह अपब मंजिल सैनी को लखनऊ का एसएसपी बनाया गया है। हालांकि उनकी तैनाती पर अभी रोक लगा दी गयी है। वहीं लखनऊ के एसएसपी को डीजीपी ऑफिस से अटैच कर दिया गया है। मंजिल सैनी इससे पहले इटावा की एसएसपी थी, उन्हें लेडी सिंघम के रूप में जाना जाता था।

पढ़ें- यूपी में अपना बिजनेस बढ़ायेंगे बाबा रामदेव

लखनऊ, आजमगढ़ और देवीपाटन के मंडलायुक्त का तबादला किया गया है। जबकि वाराणसी, अलीगढ़, शाहजहांपुर के डीएम का तबादला किया गया है। इसके अतिरिक्त 21 जिलों में नए एसपी और एसएसपी तैनात किये गये हैं। जबकि 69 उपजिलाधिकारियों को नयी तैननाती दी गयी है।

अखिलेश सरकार ने अपनी सरकार के आखिरी कार्यकाल में यह अब तक का सबसे बड़ा तबादला है। 27 पीसीएस अधिकारियों का भी स्थानांतरण है। सभी तबादलों पर नजर डालें तो 62 आईएस अफसरो को नई तैनाती दी गयी है।

आपको बता दें कि मंजिल सैनी को पहली महिला एसएसपी के तौर पर लखनऊ में तैनाती का आदेश दिया गया था। लेकिन महज 12 घंटे के भीतर उनके तबादले पर रोक लगा दी गयी है। फिलहाल राजेश कुमार अभी भी एसएसपी के तौर पर तैनात हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+