बिना लिखित परीक्षा होगी यूपी में 35000 सिपाहियों की भर्ती
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती प्रक्रिया में अखिलेश सरकार ने आज अहम फैसला लिया है। सरकार ने आज कैबिनेट मीटिंग में फैसला लिया है कि सिपाहियों की भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होगी।

प्रदेश में बड़ी संख्या में सिपाहियों की भर्ती भी शुरु किये जाने के अखिलेश सरकार ने ऐलान किया है। प्रदेश में 35000 सिपाहियों की भर्ती की जाएगी। जिसके लिए लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी।
सिपाहियों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा नहीं कराये जाने को कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है। ये भर्तियां मार्कशीट के आधार पर शारीरिक परीक्षण के आधार पर होंगी।
इसके साथ ही पीएसी में कर्मचारियों के लिए बिना टैक्स के कैंटीन के संचालन को भी सरकार ने मंजूरी दे दी है। इसके बाद अब पीएमसी में खाना बेहद ही कम दाम में उपलब्ध होगा।












Click it and Unblock the Notifications