अब लखनऊ में मिलेगा ब्रिटेन का वीजा, जल्द शुरु होगी सुविधा
लखनऊ। अब इंग्लैंड जाने के लिए आपको वीजा बनवाने के लिए दिल्ली के चक्कर नहीं लगाने पड़ेगे। जी हां अब ब्रिटिश हाईकमीशन लखनऊ में भी अपना केंद्र खोलने की तैयारी में है।

ब्रिटिश हाई कमीशन का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इसी महीने करेंगे। जिसके बाद यहीं से लोगों ब्रिटेन जाने के लिए वीजा जारी किया जा सकेगा। यूपी सरकार ने कई बार केंद्र से वीजा केंद्र बनवाने का आग्रह किया था।
वीजा केंद्र खुलने के बाद अब ब्रिटेन जाने के लिए हर तरह का वीजा यहां से मिल सकेगा। यहां से वीजा लेने के लिए 8499 रुपए देने होंगे। जिसमे दस्तावेजों को वापस भेजने की कोरियर फीस भी जुड़ी होगी।
लखनऊ का यह वीजा केंद्र हर महीने के तीसरे मंगलवार को सुबह 9.30 बजे से शाम बजे तक खुलेगा। वीजा लेने के लिए आवेदन लका समय लेना होगा जिसके बाद इसकी फीसल ऑनलाइन भी जमा की जा सकेगी। इसके लिए आपको इस www.vfsglobal.co.uk/india/how_to_apply.html वेबसाइट पर अधिक जानकारी मिल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications