यूपीपीसीएस में भी सी-सैट के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक सेवा की परीक्षा में बड़े बदलाव की घोषणा की गयी है। इस घोषणा के बाद अप यूपीपीसीएस में आवेदन करने वाले छात्रों को बड़ी राहत मिल सकती है।

यूपीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में अब सीसैट यानि सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड को क्वालिफाइंग कर दिया गया है। यानि अब आपको सीसैट की परीक्षा को पास करने के लिए न्यूनतम अंक हासिल करना होगा।
इस नये बदलाव के बाद सीसैट परीक्षा के परिणाम को मेरिट लिस्ट बनाने में नहीं जोड़ा जाएगा। यूपी लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष सुनील कुमार जैन ने इस बारे में बताते हुए कहा कि यूपी सरकार ने हमारे प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
गौरतलब है कि सीसैट को क्वालिफाइंग नेचर का बनाने के लिए कई छात्र संघ लंबे समय से आंदोलन कर रहे थे। इन्ही संघ के नेताओं ने हाल ही में प्रोटोकाल मंत्री अभिषेक मिश्र से मुलाकात करके अपनी मांग सरकार के सामने रखी थी। लेकिन सरकार की मंजूरी मिलने के बाद इस बार पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा को अब छात्रों को सिर्फ न्यूनतम अंक हासिल करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications