बलिया के CMO की कोरोना संक्रमण से मौत, लखनऊ के PGI में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Ballia CMO Died From Coronavirus: बलिया। कोरोना (Coronavirus) संक्रमित बलिया के सीएमओ डॉ. जितेंद्र पाल (Ballia cmo dr jitendra pal) का निधन हो गया है। 28 दिसंबर को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बलिया में ही उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान अचानक ऑक्सीजन लेवल गिरने की वजह से डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ (Lucknow) के एसजीपीजीआई (SGPGI) रेफर किया था। यहां इलाज के दौरान सोमवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।

ballia cmo dr jitendra pal died from coronavirus in lucknow

लगातार कम हो रहा था आक्सीजन लेवल

डॉ. जितेंद्र पाल मूल रूप से संत कबीरनगर के रहने वाले थे। वर्तमान में गोरखपुर में आकर बस गए थे। जुलाई 2020 में जितेंद्र पाल की तैनाती बलिया में सीएमओ के पद पर हुई थी। डॉ. जितेंद्र पाल की 28 दिसंबर को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। प्रभारी सीएमओ डॉ. हरिनन्दन प्रसाद ने बताया कि बलिया में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र पाल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। अचानक आक्सीजन लेवल में कमी आने लगी थी, जिसके बाद उन्हें संजय गांधी पीजीआई रेफर किया गया था। इलाज के दौरान उनके स्वास्थ्य में कुछ सुधार हुआ था, लेकिन सोमवार की सुबह उनका निधन हो गया।

बलिया में कोराना वायरस की स्थिति

बलिया में कोरोना के संक्रमण की बात करें तो बीते रविवार को आठ नए केस सामने आए। एक वृद्ध की कोरोना वायरस से मौत होने की पुष्टि हुई है। कोरोना से जिले में अब तक 101 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, अब कुल मरीजों की संख्या 7147 है। इसमें 6993 लोग उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जबकि 53 एक्टिव केस हैं। बलिया को कोरोना टीकाकरण के लिए चार फेज में बांटा गया है। पहले फेज में सरकारी और प्राइवेट स्वास्थ्य कर्मी, दूसरे फेज में पुलिस, सफाईकर्मी एवं अन्य रहेंगे। तीसरे फेज में 50 साल से ऊपर उम्र वाले गंभीर रोगी रहेंगे। चौथे फेज में 50 से नीचे वाले सभी लोगों को शामिल किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+