अब गो सेवा करेंगे आजम खां, तबेले में आयी पहली बार गाय की बछिया
रामपुर। उत्तर प्रदेश में गाय पर राजनीति खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खां तमाम विवादित बयानों के बाद अब गो सेवा करना चाहते हैं।

आजम खां को खुद को गोवर्धनपुरी का शंकराचार्य बताने वाले अधोक्षजानंद देवतीर्थ ने गाय की बछिया दी है। इस बछिया को आजम के तबेले में रखा गया है।
शंकराचार्य ने एक पत्र लिखकर आजम खां से गो सेवा में शामिल होने को कहा है। वहीं आजम खां ने भी अअपने तबेले में गाय आने पर खुशी जतायी है।
आजम खां ने कहा कि काफी समय पहले उन्होंने स्वामीजी से मुलाकात करके गाय महत्व को समझा था और अपने तबेले में काली गाय रखने की इच्छा जाहिर की थी।
आजम ने कहा कि मुझे पता चला कि गाय के दूध में काफी विटामिन होता है। गाय अपने तबेले में आने के बाद आजम ने अपने तबेला संचालक को गाय की बेहतर देखभाल का सख्त निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही इस बछिया का नामकरण भी किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications