दादरी मुद्दा UNO पहुंचा, देश को हो रही हिंदू राष्ट्र बनाने की कोशिश
लखनऊ। दादरी मामले पर राजनीति अपने चरम पर है और इस मामले को आजम खां ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर ले जाने का ऐलान किया है। आजम ने कहा कि हम इस मुद्दे को यूएनओ ले जायेंगे।

आजम खां ने कहा कि दादरी में सांप्रदायिक ताकते दंगा कराना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वह दादरी सहित अहम सांप्रदायिक मुद्दे को यूएनओ में लेकर जायेंगे।
इन पांच नेताओं के ये बयान भड़का सकते हैं यूपी में दंगा
यूएनओ के अधिकारियों से मुलाकात करने के लिए आजम खां ने पत्र लिखकर समय मांगा है। उन्होंने कहा कि वह देश की बुराई नहीं बल्कि अपनी आप बीती बताना चाहते हैं।
दादरी- पन्नी में गोमांस था या बकरे का मांस जल्द पता चलेगा
आजम खां ने भाजपा और आरएसएस पर हमला बोलते हुए कहा कि देश को हिंदू राष्ट्र बनाने का फैसला ले लिया गया है। उन्होने कहा कि अगर फैसला हो चुका है तो मिल बैठकर बातचीच करनी चाहिए।
आरएसएस को बताना चाहिए कि वह 18 फीसदी मुसलमानो को उनका हक मिलेगा या नहीं उन्हें जिंदा रखा जायेगा या फिर मार दिया जाएगा।
वहीं आजम खां के बयान पर भाजपा ने हमला बोलते हुए कहा कि आजम कां अजीबोगरीब बयान देकर इस मुद्दे पर राजनीति करना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications