आजम के विवादित बोल, मुसलमानों के घर पिल्ले जन्म नहीं लेते
लखनऊ। अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खयों में रहने वाले यूपी के काबीना मंत्री आजम खां ने एक बार फिर विवाादित बयान दिया है। आजम ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि मुसलमानों के घर पिल्ले पैदा नहीं होते हैं।

आजम खां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए मुसलमानों के घर में पिल्ले पैदा नहीं होते हैं। आजम जलालपुर में नवनिर्मित अंडर पास के उद्गघाटन के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे।
आजम खां ने पीएम मोदी के उस साक्षात्कार का तंज कसा है जिसमें मोदी ने कहा कि था कि अगर कहीं कोई पिल्ला भी गाड़ी के नीचे आने से मर जाता है तो मुझे तकलीफ होती है। हालांकि पीएम मोदी ने उस बयान की सफाई कई बार न्यूज चैलनों पर दी है कि उनका आशय इंसान की संवेदना से था जिसका लोगों ने गलत मतलब निकाला है।
आजम खान ने मोदी के पिल्ले पर दिये बयान पर विपक्षी पार्टियों पर हमला बोलते हुए कहा कि किसी को पिल्ला या गद्दार ना कहें। उन्होंने कहा कि मुसलमानों के घर पिल्ल जन्म नहीं लेते हैं। लोगों को अपनी सोच बदलने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications