आजम खान की गंदी गालियों से परेशान हैं अधिकारी, ट्रांसफर के लिए लगाई गुहार

आजम खान की छवि के कारण अब उनके अधिकारी भी उनसे डरने लगे है। वो अपनी गालियं ने परेशान हो गए और सरकार से ट्रांसफर की गुहार लगा रहे है। उन्हीं के विभाग के अधिकारी उन पर गाली-गलौच करने का आरोप लगा है। शहरी विकास विभाग के सचिवों ने आजम खान पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है।
इस संबंध में आजम खान के सचिव जेएस नेगी और बीबी सिंह के अलावा पांच अतिरिक्त निजी सचिवों ने उनकी शिकायत उत्तर प्रदेश के चीफ सेक्रेट्री से की है। इन अधिकारियों ने यूपी के मुख्य सचिव को चिट्ठी लिखकर मांग की है कि वे आजम खान के इस व्यवहार से तंग आ चुके हैं और वो इस विभाग से ट्रांसफर चाहते है। मुख्य सचिव को लिखी अपनी चिट्ठी में उन्होंने लिखा है कि आजम खान हमेशा अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं और बेवजह गंदी गालियां देते हैं। ऐसे में उनके साथ काम करना उनके लिए सहज नहीं हो रहा है। अपने ऊपर लगे इन आरोपों के बाद आजम खान ने अबतक कोई सफाई नहीं दी है।












Click it and Unblock the Notifications