'सपा और मुलायम को ब्लैकमेल कर रहे आजम खान'

Azam Khan
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई ने सूबे के नगर विकास एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खान पर हमला बोलते हुए शुक्रवार को कहा कि आजम समाजवादी पार्टी (सपा) और उसके मुखिया मुलायम सिंह दोनों को ब्लैकमेल कर रहे हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन सिंह ने कहा कि सपा सरकार के कैबिनेट मंत्री का यह कहना कि सपा का उनके बिना काम नहीं चलेगा यह एक तरह से अपनी ही पार्टी को ब्लैकमेल करना है।

मुजफ्फरनगर हिंसा में आजम की भूमिका साफतौर पर सामने आ चुकी है। अब वह इससे बचने के लिए अपनी ही पार्टी को ब्लैकमेल कर रहे हैं। चंद्रमोहन ने कहा कि मुजफ्फरनगर हिंसा के बाद जिस तरह से सत्य का खुलासा स्टिंग ऑपरेशन में हुआ था। उससे आजम का चेहरा बेनकाब हो गया है। अब वह अपने आप को बचाने के लिए मुलायम और सपा को ब्लैकमेल कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दामन पर भी दंगे के दाग आजम खान की वजह से ही लगे हैं। स्टिंग ऑपरेशन में पुलिसकर्मियों ने खुलतौर पर यह बात स्वीकार की थी कि आरोपियों को आजम के इशारे पर ही छोड़ा गया। इसके बाद ही राज्य सरकार ने आजम पर आरोप लगाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। उल्लेखनीय है कि आजम ने अपने एक बयान में कहा है कि सपा और मुलायम सिंह का काम उनके बिना नहीं चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+