आजम बोले, इमरान कर रहे मोदी के वजीर-ए-आजम बनने का इंतजार, तो पाकिस्तान का एजेंट मैं हूं या....?

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और रामपुर सीट से प्रत्याशी आजम खान ने भाजपा और पीएम नरेंद्र पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, 'कल आप नवाज शरीफ के दोस्त थे, और आज इमरान खान आपके एक बार फिर से दिल्ली का वजीर-ए-आजम बनने का इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह लोग ही बतायेगे कि पाकिस्तान का एजेंट मैं हूं या... कौन हैं?।'

भाजपा को निकल गई जनता, गठबंधन जीत गया

भाजपा को निकल गई जनता, गठबंधन जीत गया

रामपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए गठबंधन के प्रत्याशी आजम खान ने कहा, भारतीय जनता पार्टी का जनाजा निकल गया है और गठबंधन जीत गया है। उन्होंने कहा कि सरकार बदल गई, सरकार तुम्हारी है। आज उनका है कल तुम्हारा होगा। वहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बयान पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा। आपको बता दें कि हाल ही में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) द्वारा पीएम मोदी (PM Modi) के एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने पर बयान दिया था। जिसके बाद से राजनीति गरमा गई है।

क्या कहा था इमरान खान

क्या कहा था इमरान खान

बता दें कि पाक पीएम (Imran Khan) ने कहा था कि अगर पीएम मोदी (PM Modi) लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर पीएम बनते हैं तो दोनों देशों के बीच बातचीत का रास्ता एक बार फिर खुल सकता है। इमरान खान ने यह भी कहा कि अगर भारत में अगर अगली सरकार विपक्षी पार्टी कांग्रेस की अगुवाई में बनती है तो वह राइट विंग वाली पार्टी बीजेपी से डर कर कश्मीर के मुद्दे को पाकिस्तान के साथ बातचीत के जरिए हल करने से पीछे हट सकती है।

ये भी पढ़ें:- रामपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रोफाइल, जहां से आजम खान लड़ रहे हैं चुनाव

पीएम मोदी पर आजम खान ने बोला हमला

पीएम मोदी पर आजम खान ने बोला हमला

आजम ने पीएम मोदी को निशाने पर लेकर कहा, 'आप कल नवाज शरीफ के दोस्त थे और आज इमरान खान (पाकिस्तानी प्रधानमंत्री) आपके दोबारा वजीर-ए-आजम बनने का इंतजार कर रहा है। बताइए लोगों, पाकिस्तान का एजेंट मैं हूं या...' इस पर भीड़ में मौजूद लोगों ने 'मोदी' का नाम लेना शुरू कर दिया। उन्होंने भीड़ से बार-बार आह्वान करते हुए कहा कि बताओ देश को पाकिस्तान का एजेंट कौन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+