दलितों के दोस्त राहुल क्यों नहीं खड़ा कर पाए दलित नेता: आजम

राहुल के इस बयान के बाद सपा नेता और कैबिनेट मंत्री आजम खान कांग्रेस पर बरस पड़े है। राहुल के खिलाफ बोलते हुए आजम ने कहा कि राहुल खुद को और अपनी पार्टी को दलितों की हितैषी बताती है, लेकिन आजादी के बाद से अबतक कांग्रेस ने कोई भी दलित नेता क्यों खड़ा नहीं कर पाई है।
आजम ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला और सवाल करते हुए पूछा कि आखिर आजादी के इतने वर्षो बाद भी कांग्रेस कोई दलित नेता क्यों नहीं खड़ा कर पाई। उन्होंने ने कहा कि राहुल देश के सबसे बड़े राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखते हैं, जिसने देश में सबसे अधिक समय तक राज किया है। उन्हें देश को यह भी बताना चाहिए कि उनकी पार्टी आज तक कोई दलित नेता क्यों नहीं खड़ा कर पाई।
गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के बयानों से सपा और कांग्रेस के बीच दूरियां बढ़ती जा रही है। ऐसे में लोकसभा चुनाव 2014 के बाद केन्द्र में नए राजनीतिक समीकरण बनने की संभावना प्रबल होती जा रही है। वहीं कांग्रेस और सपा के बीच भी राजनीतिक रिश्तों में भी बदलाव आने तय है।












Click it and Unblock the Notifications