Audio- सुनिये यूपी के गालीबाज और अभद्र दरोगा जी को
बरेली। उत्तर प्रदेश पुलिस किस कदर भ्रष्ट है उसका अंदाजा हाल ही में वायरल हुए एक फोन टेप के जरिए लगाया जा सकता है। फोन टेप में दो पुलिस वाले आपस में एक दूसरे को जमकर गाली दे रहे हैं। बरेली पुलिस का शर्मनाक ऑडियो टेप सामने आया है जिसमें पशु तस्कर के बीच पुलिसवालों की सांठ-गांठ सामने आयी है।
बरेली के शाही थाने में जब गांव में सिपाही भारत सिंह ने पशु तस्करों को गिरफ्तार किया तो दरोगा अनवर खलील ने भारत को फोन पर जमकर खरी-खोटी सुनायी।
दरोगा और सिपाही के बीच विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों ने एक दूसरे को जमकर गालियां दी। दरोगा ने तो यहां तक कह कह दिया कि इतने जूते पड़ेगे कि अपनी शक्ल भूल जाओगे। यही नहीं उन्होंने सिपाही से अपनी औकात में रहने को कहा। मामले के सामने आने के बाद एसएसपी आरके भारद्वाज ने मामले की जांच के आदेश दे दिये हैं और आरोपी दरोगा को सस्पेड कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications