मुरादाबाद में आज गरजेंगे असदुद्दीन ओवैसी, प्रशासन से मिली रैली की इजाजत

मुरादाबाद। लंबे समय से यूपी में रैली करने के लिए इजाजत नहीं मिलने की वजह से असदुद्दीन ओवैसी यूपी में अपना चुनावी अभियान नहीं शुरु कर पा रहे थे। लेकिन आखिरकार आज उन्हें चुनावी रैली की इजाजत मिल गई है। ओवैसी आज मुरादाबाद के गवर्नमेंट इंटर कॉलेज के मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

अखिलेश यादव बोले राहुल गांधी अच्छे लड़के हैं, हो सकती है दोस्ती

Asaduddin Owaisi to address mega rally in Muradabad today

रैली के लिए जिला प्रशासन ने अपनी इजाजत भी दे दी है। गौरतलब है कि इससे पहले ओवैसी की रैली को कई बार जिला प्रशासन ने इजाजत नहीं दी थी। ओवैसी की 17 अगस्त को फैजाबाद के रुदौली में चुनावी रैली होनी थी जिसे प्रशासन ने इजाजत नहीं दी थी। जिसके चलते पार्टी ने तैयारियों को रोक दिया था।

रैली की इजाजत नहीं मिलने के बाद ओवैसी ने अखिलेश सरकार पर निशाना साधा था। हाल ही में सुल्तानपुर के इसौली विधानसभा में ओवैसी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि मुसलमानों को भाजपा से नहीं बल्कि सपा से खतरा है। उन्होंने कहा था कि प्रदेश में सपा ने मुसलमानों को लंबे समय से धोखा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+