आर्मी चीफ जनरल नरवणे का लखनऊ दौरा, सीएम योगी से की मुलाकात
लखनऊ। भारतीय थल सेनाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जनरल मनोज मुकुंद नरवणे आज लखनऊ पहुंचे। जनरल मनोज मुकुंद ने अपने दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक, इसके पहले जनरल नरवणे आर्मी सेंट्रल कमांड हेडक्वार्टर पहुंचे। माना जा रहा है कि थल सेनाध्यक्ष नेपाल और चीन से सटी सीमाओं के हालातों और सेना की तैयारियों को लेकर चर्चा करेंगे।
जनरल मनोज मुकुंद नरवणे शुक्रवार को अपने आधिकारिक दौरे के लिए विशेष सर्विस विमान से चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड हुए। जनरल मनोज मुकुंद ने अपने दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की। इसके पहले जनरल नरवणे आर्मी सेंट्रल कमांड हेडक्वार्टर पहुंचे। जनरल नरवणे का लखनऊ का दौरा इसलिए भी अहम हैं, क्योंकि इस समय चीन और भारत के बीच एलएसी को लेकर तनाव बढ़ गया है। कुछ दिन पहले ही उत्तराखंड से सटी सीमा पर लिपुलेख के पास चीन ने जवानों की संख्या बढ़ा दी है। यह इलाका मध्य कमान के अंतर्गत ही आता है। ऐसे में थल सेनाध्यक्ष इससे जुड़ी चर्चा आर्मी सेंट्रल कमांड हेडक्वॉर्टर में कर सकते हैं।
Lucknow: Army Chief General Manoj Mukund Naravane meets Chief Minister Yogi Adityanath at latter's residence.
The Army Chief is in Lucknow to visit Army's Central Command Headquarters. pic.twitter.com/5dbhOUK7uV
— ANI UP (@ANINewsUP) August 7, 2020
तेजपुर का दौरा कर सेना की तैयारियों का जायजा लिया था
बता दें, जनरल नरवणे इससे पहले गुरुवार को तेजपुर में सेना के कमांडरों से मौजूदा हालात पर चर्चा की थी और सेना की तैयारियों का जायजा लिया था। इसके अलावा उन्होंने पूर्वी कमान के सभी कमांडरों से बात की और मौजूदा हालात का जायजा भी लिया था।