जसराना के थाने में अमिताभ ठाकुर के साथ सपा विधायक ने की थी मारपीट!
लखनऊ। जिस तरह से सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का अमिताभ ठाकुर को धमकाने का ऑडियो टेप सामने आया है उसने यूपी में राजनेताओं और अफसरों के बीच के संबंधों की कलई खोल कर रख दी है।
मुलायम सिंह अमिताभ ठाकुर को जसराना वाली घटना याद दिलाते हुए उनसे सुधर जाने को कह रहे हैं। ऐसे में यह जानना काफी अहम हो जाता है कि आखिर क्या हुआ था जसराना में।
जिस जसराना की घटना की बात अमिताभ ठाकुर से मुलायम सिंह कर रहे थे फोन वह बात है पिछली सपा सरकार के कार्यकाल के समय की। उस वक्त अमिताभ ठाकुर फिरोजाबद के कप्तान हुआ करते थे और सूबे के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव थे।
जानें कौन हैं IPS अमिताभ ठाकुर जिन्होंने लिया मुलायम से पंगा
फिरोजाबाद में चार विभानसभाओं में से एक है एक जसराना और दूसरी शिकोहाबाद दोनों ही जगह पर मुलायम सिंह यादव के समधी रामवीर यादव और हरिओम यादव का दबदबा था और दोनों ही विधायकों के बीच काफी तनातनी का माहौल रहता था।
उस वक्त यहां आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को यहां का कप्तान बनाया गया था। उस वक्त यहां के एक पुलिस स्टेशन पर विधायक रामवीर और अमिताभ ठाकुर का एक दूसरे से सीधा सामना हुआ था। दरअसल एक मामले में रामवीर यादव का दखल था और उसे अमिताभ ठाकुर ने मानने से इनकार कर दिया था। यह बात विधायक जी को नागवार गुजरी और पुलिस स्टेशन पर ही दोनों के बीच काफी कहासुनी हुई थी।
वहीं एक पक्ष का यह कहना है कि यहां पर अमिताभ ठाकुर के साथ काफी मारपीट हुई थी। जिसके बाद अमिताभ ठाकुर का यहां से तबादला कर दिया गया था। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इस फैसले का विरोध किया और वो सड़कों पर आ गये लेकिन मुलायम सिंह ने किसी की भी एक नहीं सुनी और उन्हें यहां से स्थानांतरित कर दिया गया।













Click it and Unblock the Notifications