फिर हुई अमर की मुलायम से मुलाकात, वापसी की अटकलों को मिला बल

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के पुरानी साथी और राज्यसभा सदस्य अमर सिंह की सपा में एक बार फिर से वापसी हो सकती है। पार्टी में उनकी वापसी के लिए पटकथा तैयार की जा रही है। इस दिशा में ना तो सपा की ओर से कोई बयान दी गई है और ना ही अमर सिंह की ओर से कोई बयान आई है, लेकिन जिस तरह से घटनाएं हो रही है उससे अंजादा लगाया जा रहा है कि जल्द ही अमर सिंह की सपा में वापसी हो सकती है।

amar-mulayam singh yadav

एक पखवारे के भीतर अमर सिंह और मुलायम सिंह यादव की दूसरी मुलाकात हुई है। उनकी बढ़ती मुलाकातों से और सपा की खामोशी से अटकलों को बल मिला है। अमर ने यह कहकर कि मीडिया को अटकलें लगाने की आजादी है, सियासी रहस्य और गहरा कर दिया है। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि मुलायम से उनके पारिवारिक रिश्ते हैं।

मंगलवार की सुबह अमर सिंह अचानक लखनऊ पहुंचे और सीधे कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव के घर गए। वहां से अमर सिंह सपा के मुखिया मुलायम के घर पहुंचे। दोनों के बीच तकरीबन दो घण्टे तक उनसे बातचीत की। उस दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी वहां पहुंच गये। इस मेल-मुलाकात में सियासी हालात से लेकर संगठन की स्थितियों पर बातचीत हुई लेकिन सबने चुप्पी साधे रखी।

इस मुलाकात पर अमर सिंह ने बस इतना कहा कि मुलायम सिंह उनके अग्रज हैं और शिवपाल भाई हैं। अखिलेश बेटे की तरह हैं। ये और बात है कि कोई मुख्यमंत्री है, कोई मंत्री और कोई पार्टी का अध्यक्ष है।गौरतलब है कि 2010 में निष्कासित होने के बाद से अमर सिंह ने समाजवादी पार्टी से दूरी बना रखी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+