यूपी दिवस पर अखि‍लेश का हमला, कहा- भाजपा सरकार में उत्‍तर प्रदेश विनाश के रास्ते पर है

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के स्‍थापना दिवस (uttar pradesh foundation day) के मौके पर पूर्व मुख्‍यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखि‍लेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में उप्र विनाश के रास्‍ते पर है। बता दें, उत्तर प्रदेश का आज स्थापना दिवस है। यूपी आज 70 साल का हो गया। 24 जनवरी के दिन यूपी स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। अखि‍लेश यादव ने रविवार को ट्वीट किया, 'आइए हम सब मिलकर एक ऐसा 'नया उत्तर प्रदेश' बनाएं, जिसमें हम हर दिन खुशहाली का उत्सव मनाएं! उप्र देश को सर्वाधिक प्रधानमंत्री व मानव संसाधन देनेवाला प्रदेश रहा है। अर्थव्यवस्था-कृषि के क्षेत्र में उप्र का योगदान सदैव अग्रणी रहा है। भाजपा सरकार में उप्र विनाश के रास्ते पर है।'

akhilesh yadav targets bjp government on uttar pradesh foundation day

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, 'त्याग, तप, परंपरा और संस्कृति की पावन भूमि रहा यह राज्य आज आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।' उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, 'मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम और लीलाधर श्रीकृष्ण की पावन जन्मभूमि का प्रदेश, भारत का हृदय प्रदेश, भारतीय संस्कृति का उद्गम स्थल, उ.प्र. के स्थापना दिवस पर सभी निवासियों को हार्दिक बधाई।' राष्‍ट्रपति राम नाथ कोव‍िंद ने बधाई देते हुए ट्वीट किया, 'उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के प्रतिभाशाली व कर्मठ निवासियों को बधाई। अनेक क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करके, देश की सबसे बड़ी आबादी वाले इस राज्य ने राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया को शक्ति दी है। उत्तर प्रदेश वासियों की उत्तरोत्तर प्रगति व खुशहाली के लिए मैं मंगल कामना करता हूं।'

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया ट्वीट

राजनाथ सिंह ने उत्‍तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए कहा, 'उत्तर प्रदेश के मेरे सभी भाइयों एवं बहनों को 'स्थापना दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रदेश में विकास की अपार संभावनाएं हैं, जिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर काम हो रहा है। उत्तर प्रदेश निरंतर समृद्ध और विकसित हो, यही ईश्वर से मेरी कामना है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+