'अब इस पर हंसे या रोएं', शरीर पर गाय का गोबर लगाने वाले Video पर बोले अखि‍लेश

लखनऊ, मई 12: देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। दवा, दुआ के बाद अब कुछ लोग अंधव‍िश्‍वास का सहारा लेते हुए भी द‍िखाई दे रहे हैं। इस बीच सोशल मीडि‍या पर एक वीड‍ियो वायरल हुआ, जिसमें कुछ लोग कोरोना से बचाव के लिए गाय के गोबर का लेप अपने शरीर पर लगा रहे हैं। इस वीडियो को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। अखिलेश यादव ने ये वीडियो ट्वीट करने के साथ ही लिखा है कि अब इस पर हंसे या रोएं। बता दें, वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग गोबर शरीर पर लगाने के बाद सूर्य नमस्कार भी कर रहे हैं।

Akhilesh Yadav said Should We Cry Or Laugh On Cow Dung As Covid Cure

गुजरात के गौशाला का है वीड‍ियो

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वीडियो गुजरात का है। श्री स्वामीनारायण गुरुकुल विश्वविद्या प्रतिष्ठानम (एसजीवीपी) द्वारा संचालित गौशाला में लोगों का एक समूह उपचार लेने जा रहा है। इन लोगों का मामना है कि इससे कोविड-19 के खिलाफ उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। एसजीवीपी के पदाधिकारी ने कहा कि इस गौशाला में 200 से ज्यादा गाय हैं। उन्होंने कहा कि बीते एक महीने से करीब 15 लोग हर रविवार यहां शरीर पर गाय के गोबर और गोमूत्र का लेप लगवाने आते हैं। बाद में इसे गाय के दूध से धो दिया जाता है। उन्होंने कहा कि यह उपचार लेने वालों में कुछ अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी और दवा की दुकानों पर काम करने वाले लोग हैं।

डॉक्‍टरों ने दी चेतावनी

बता दें, इस मामले में गुजरात के डॉक्टरों ने गाय के गोबर से उपचार के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा है कि शरीर पर गाय के गोबर का लेप लगाने से कोरोना वायरस के खिलाफ सुरक्षा नहीं मिलेगी, बल्कि इससे म्यूकोरमाइकोसिस समेत दूसरी तरह के संक्रमण हो सकते हैं। गांधीनगर स्थित भारतीय जन स्वास्थ्य संस्थान के निदेशक डॉ. दिलीप मावलंकर ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि यह उपचार क्या वास्तव में लोगों की मदद करेगा? मेरे सामने अब तक ऐसा कोई शोध नहीं आया है जिससे यह संकेत मिले कि शरीर पर गोबर लगाने से कोरोना वायरस के खिलाफ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+